फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: साहसिक खेलों में युवाओं को देंगे प्रशिक्षण

Mon, 24 Jun 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पं. नैन सिंह सर्वेयर पर्वतारोहण प्रशिक्षण संस्थान का स्थलीय निरीक्षण करते सिन्हा। स्रोत: खेल वि
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़) । खेल विभाग के विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा ने विभागीय अधिकारियों के साथ साहसिक खेलों को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य से मुनस्यारी के बुंगा गांव में 2125.28 लाख की लागत से निर्मित पं. नैन सिंह सर्वेयर पर्वतारोहण प्रशिक्षण संस्थान का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जुलाई के प्रथम सप्ताह से प्रशिक्षण संस्थान को नियमित रूप से प्रारंभ करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी निदेशक शक्ति सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट, विशेष कार्याधिकारी रीना कौशल धर्मशक्तू, कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता पुष्पेंद्र वर्मा एवं स्थानीय खेल प्रेमी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें