फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पांच साल से कर रहे मोटर पुल बनने का इंतजार

Thu, 04 Apr 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गोरी नदी पर निर्माणाधीन मोटर पुल। संवाद
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। मवानी दवानी, दारमा और मदरमा काे जोड़ने वाली सड़क पर पुल नहीं बन पाया है। यहां के लोग पांच साल से मोटर पुल बनने का इंतजार कर रहे हैं। पुल नहीं होने से लोगों को पांच से 12 किमी की दूरी पैदल ही तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन

बंगापानी तहसील में मवानी दवानी, दारमा और मदरमा गांव गोरी नदी पार स्थित हैं। इन गांवों के लिए सात किमी लंबी सड़क तो बन चुकी है लेकिन गोरी नदी पर पुल नहीं होने से लोगों को यातायात सुविधा नहीं मिल पा रही है। यहां के लोगों को खाद्यान्न या अन्य जरूरत का सामान घोड़े-खच्चरों पर ढोना पड़ता है। किसी के बीमार पड़ने पर उसे डोली में बैठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है।
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने कहा है कि लंबे समय तक धरना-प्रदर्शन करने के बाद लोक निर्माण विभाग ने पुल का निर्माण कार्य शुरू किया था लेकिन यह काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने कहा है कि यदि पुल निर्माण के काम में तेजी नहीं लाई गई तो आचार संहिता समाप्त होने के बाद क्षेत्रीय जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें