फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
स्वीप कार्यक्रम के तहत महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के ऐसे मतदेय स्थल जहां पिछले चुनावों में महिलाओं का मत प्रतिशत कम रहा उन बूथों में स्वीप कार्यक्रम के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाकर अधिकाधिक मतदान की अपील की गई।
विज्ञापन

स्वीप समन्वयक दीपक कुमार ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.आशीष चौहान के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत कम महिला मतदान वाले जिले के सभी 60 बूथों पर महिला मतदाताओं को मतदान के महत्व को समझाया गया। इस दौरान मतदाताओं को निर्वाचन से संबधित जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 के बारे में बताया गया और मतदान के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाने के साथ ही आगामी 14 फरवरी को मतदान करने की शपथ भी ली गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस जिले में 60 मतदेय स्थल चिह्नित किए गए हैं, जहां बीते चुनावों में कम मतदान हुआ है। इन मतदान केंद्रों पर बीएलओ, आंगनबाड़ी सहायिका, आशा, सुपरवाइजर, शिक्षक और शिक्षामित्र के अलावा स्वीप के तहत अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें