डीडीहाट (पिथौरागढ़)। देहरादून में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में जिले की बालक और बालिका वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।
जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर साह ने बताया कि 26 नवंबर से देहरादून में राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता होने जा रही है। इसके लिए बालक और बालिका वर्ग की टीमों का पिथौरागढ़ और डीडीहाट के खेल मैदानों में चयन किया गया।
बालक वर्ग में आशीष बिष्ट, अर्जुन, अनमोल चंद, नरेंद्र, अभय दुराल, विकास चंद, भरत जिमिवाल, गौरव अवस्थी, सुनील पानू, मनोज चुफाल, योगेश प्रसाद का चयन हुआ है। बालिका वर्ग में प्रभा, चंद्रकला, कशिश, दीक्षा चौहान, भावना राज, स्वेता कोहली, हिमानी भंडारी, दीक्षा, ललिता बिष्ट का चुनी गई हैं।
कोच के रूप में भुवनेंद्र भंडारी और बलवंत रावल टीम के साथ देहरादून जाएंगे। इंद्रजीत सामंत, विक्रम बिष्ट, लोकेश डसीला, वीरेंद्र कन्याल, शेखर कफलिया, अशोक खड़ायत आदि ने खिलाड़ियाें को पदक जीतने की शुभकामनाएं दीं।