फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तोमिक के ग्रामीणों ने बंद सड़कों को खोलने की मांग पर किया प्रदर्शन

Thu, 19 Sep 2024 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते दारमा घाटी के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। तोमिक के ग्रामीणों ने बंद सड़कों को खोलने और क्षतिग्रस्त रास्तों के सुधारीकरण की मांग पर शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आपदाकाल में बंद सड़कें अब तक न खुलने से उनका गांवों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। क्षतिग्रस्त रास्तों के बीच वे जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। कहा कि आपदाकाल में राहत के सभी सभी दावे फेल हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तोमिक के ग्रामीणों ने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह दानू के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पत्थरकोट-तोमिक सड़क तीन माह बाद भी नहीं खुली है। झापुली-तोमिक सड़क दो महीने से बंद है। आपदा से पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इनके सुधारीकरण के प्रयास नहीं हुए। सड़कें बंद होने से गर्भवतियों और बीमारों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है।
पेयजल योजनाएं ध्वस्त होने से जलापूर्ति ठप है और वे पानी के लिए तरस रहे हैं। आपदा से आलू और राजमा की फसल बर्बाद हो गई है लेकिन इसका मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने इन सभी समस्याओं के जल्द समाधान की मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरेंगे। प्रदर्शन करने वालों में नारायण तोमक्याल, त्रिलोक सिंह, कुशल सिंह, देवेंद्र सिंह, धन राम, बहादुर सिंह, पुष्कर राम, विरेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, मुकेश राम सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें