फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 239 करोड़ से होगा हाट कालिका मंदिर का सौंदर्यीकरण

Thu, 19 Sep 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विश्व प्रसिद्ध हाट कालिका मंदिर का 239 करोड़ और पाताल भुवनेश्वर गुफा का 96 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण होगा। मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत इन धार्मिक पर्यटक स्थलों में सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे रोजगार के द्वार खुलेंगे। लोनिवि को इसके लिए बजट मिल चुका है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 77 किमी दूर स्थित हाट कालिका मंदिर और 91 किमी दूर पाताल भुवनेश्वर गुफा पूरे विश्व की आस्था का केंद्र हैं। मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत इन धार्मिक पर्यटक स्थलों का विकास कर पर्यटन की दृष्टि से रोजगार के अवसर पैदा करने की योजना तैयार की गई है। कार्यदायी संस्था लोनिवि के मुताबिक सौंदर्यीकरण के साथ ही यहां सुविधाओं का विस्तार होगा। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। इससे रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। सौंदर्यीकरण के बाद दोनों धार्मिक पर्यटक स्थल नए स्वरूप में नजर आएंगे। संवाद
कैफे, शौचालयों और दुकानों का होगा निर्माण
पिथौरागढ़। कार्यदायी संस्था लोनिवि के मुताबिक हाट कालिका मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 657 करोड़ रुपये के सापेक्ष 239.92 करोड़ रूपये, पाताल भुवनेश्वर के सौंदर्यीकरण के लिए 239 करोड़ रुपये के सापेक्ष 96 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है। दोनों धार्मिक स्थलों में कैफे, शौचालय, दुकान और प्रवेश द्वारों का निर्माण होगा।
विज्ञापन

कोट
हाट कालिका और पाताल भुवनेश्वर के सौंदर्यीकरण के बाद श्रद्धालु और पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। कैफे, दुकानों के संचालन से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन

- कीर्ति चंद्र आर्या, जिला पर्यटन अधिकारी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें