फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दारमा घाटी के ग्रामीण आज कलक्ट्रेट पर देंगे धरना

Fri, 16 Feb 2024 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला तहसील में क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। दीलिंग दारमा और व्यास जनजाति संघर्ष समिति के बैनर तले दारमा घाटी के ग्रामीणों का तहसील मुख्यालय में क्रमिक अनशन सातवें दिन भी जारी रहा। मांगों को अनसुना करने से नाराज ग्रामीण शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

दारमा के घाटी के ग्रामीण सोबला पुल और ग्राम दर के घटखोला सड़क मार्ग सुधारीकरण, चल झूला पुल और सेला में मोटर पुल, ग्राम उमचिया से वतन पुल का कार्य जल्द शुरू कराने आदि मांगों को लेकर आंदोलित हैं। उनका कहना है कि सड़क सुधारीकरण नहीं होने और पुल नहीं होने से उन्हें आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि दूरस्थ क्षेत्र की कोई सुध नहीं ली जा रही है। शुक्रवार को अनशन पर ग्राम पंचायत सेला की सरिता देवी, दिव्या देवी, गोविंद सेलाल, सुंदर सेलाल और इंद्र सेलाल आदि बैठे।
लक्ष्मण सेलाल, धीरेंद्र सेलाल, राजेश सेलाल, राजेंद्र सेलाल, नारायण दरियाल, पूरन ग्वाल, जीवन मार्छाल, दिनेश चलाल आदि प्रधान समर्थन में बैठे हैं। दारमा संघर्ष समिति के संरक्षक नारायण सिंह दरियाल ने बताया कि चार सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को डीएम कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीएम मंजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर छोरी देवी, ममता नगन्याल, प्रेम नगन्याल, अमर बंग्याल, मनोज नगन्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें