फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बदहाल मदकोट-फाफा सड़क से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 27 Jun 2024 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विभाग के ​खिलाफ प्रदर्शन करते सड़क की बदहाली से नाराज ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुनस्यारी विकासखंड की मदकोट-फाफा सड़क कई स्थानों पर बदहाल है। लोगों को जान हथेली पर रखकर आवागमन करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई ध्यान न दिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने यहां प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मदकोट-फाफा मोटर मार्ग भटकुड़ा के पास लंबे समय से बदहाल पड़ी है। सड़क की क्षतिग्रस्त दीवारों का एक साल बाद भी निर्माण नहीं किया गया है। इसके चलते छह ग्राम सभाओं के लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग जान जोखिम में डालकर वाहनों से आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। बरसात के मौसम में ग्रामीणों की मुश्किलें और अधिक बढ़ जाती हैं।
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम दानू ने बताया कि पीएमजीएसवाई को कई बार सूचना देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। गौरी पार की जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश होने पर ग्रामीणों को स्वयं सड़क वाहनों के संचालन के लायक बनानी पड़ती है। ग्रामीणों ने विभाग से शीघ्र सड़क बनाने की मांग की है। कहा कि यदि सड़क का सुधार नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


...............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें