फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डामरीकरण की मांग पर चौथे दिन भी जारी रहा धरना

Thu, 27 Jun 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डामरीकरण और पुल निर्माण की मांग को लेकर बेलतड़ी में धरने में बैठे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। धारी, बेलतड़ी सड़क पर डामरीकरण और क्वारबन के निकट पुल बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को फकीर सिंह, भुवन भट्ट, दीपक भट्ट, राधा देवी, आनंदी देवी धरने में बैठे। 90 से अधिक लोगों ने धरना स्थल पहुंचकर समर्थन दिया। आंदोलनकारियों ने कहा कि प्रशासन ने बीते रोज एक टीम गांव भेजी थी। टीम ने एक अक्तूबर से काम शुरू करने का कोरा आश्वासन दिया है। कोरे आश्वासन से ग्रामीण सहमत नहीं हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क में डामरीकरण और पुल का निर्माण शुरू नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें