फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2024: 'बजट में आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं', जानें लोगों ने और क्या कहा

Thu, 01 Feb 2024 08:15 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

केंद्र सरकार के बजट को अधिकांश वर्ग के लोगों ने निराशाजनक बताया है। लोगों का कहना है कि सरकार के बजट में महंगाई रोकने, रोजगार के अवसर बढ़ाने या फिर आम आदमी के लिए कुछ भी विशेष नहीं है।
विज्ञापन
बजट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के बजट को अधिकांश वर्ग के लोगों ने निराशाजनक बताया है। लोगों का कहना है कि सरकार के बजट में महंगाई रोकने, रोजगार के अवसर बढ़ाने या फिर आम आदमी के लिए कुछ भी विशेष नहीं है। महिला, किसान और युवाओं को सशक्त बनाने वाला बजट बताया जा रहा है, लेकिन इस बजट में ऐसा कुछ नहीं है। इस समय देश महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्या से जूझ रहा है। बजट में सबसे पहले इस पर फोकस किया जाना चाहिए था।

सरकार का बजट केवल चुनावी बजट है। इसमें युवाओं और मध्यम वर्ग के लिए कुछ नहीं है। किसान को भी कुछ नहीं मिला है। रोजगार को लेकर बजट में कुछ नहीं है। भुवन पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस, पिथौरागढ़।

विज्ञापन


इस अंतरिम बजट में रोजगार के नए अवसर के लिए बहुत आस लगाई थी, लेकिन सरकार ने युवाओं को रोजगार के लिए बजट में उम्मीद से कम दिया। यह बजट रोजगार की उम्मीद लगा रहे युवाओं को निराश कर गया।
-रोहित गढ़कोटी, युवा पिथौरागढ़।

ये पढ़ें- 
: गोदाम में चोरी करने गया था युवक, गार्ड ने मारी गोली, इलाज के दौरान मौत; मुकदमा दर्ज

लंबे समय से पूर्व सैनिक वन रैंक वन पेंशन की मांग कर रहे हैं। इस मांग पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। बजट में सीमांत क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को लेकर भी कोई प्रावधान नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

-मयूख भट्ट, पूर्व सैनिक पिथौरागढ़।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें