कुमाऊं का लोकपर्व हरेला जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने घरों में हरेला पूजन कर सभी के दीर्घायु की कामना की। पिथौरागढ़ जिले भर में लोगों ने पौधरोपण किया। डीएम और एसपी ने पौधरोपण कर लोगों काे हरेला पर्व की बधाई दी। हरेला पर्व पर लोगों ने ब्रह्म मुहूर्त में घाटों में स्नान कर मंदिरों में जलाभिषेक किया। घरों में हरेला की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इसके बाद हरेला को परिवार के सदस्यों के सिर पर रखकर दीर्घायु की कामना की गई। हरेला पर्व पर घरों में विशेष पकवान भी बनाए गए।
डीएम रीना जोशी ने भाटकोट में पौधरोपण किया। 55वीं वाहिनी एसएसबी ऐंचोली और वन विभाग के ने पौधरोपण किया। इस मौके पर एडीएम शिवकुमार बरनवाल, एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा, ईओ राजदेव जायसी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। एलएसएम पीजी कालेज पिथौरागढ़ के परिसर में निदेशक डॉ.हेम चंद्र पांडेय के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। यहां प्राचार्य पीएस बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
एसएसबी 55 वीं वाहिनी के उप कमांडेंट राकेश कुमार रमन, उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल कुमार, सीडीओ नंदन कुमार ने भी पौधरोपण किया। इधर अस्कोट में हरेला पर्व पर देवल, हिनकोट, खोलिया गांव में प्रधान, जिला पंचायत सदस्य विनीता पाल, प्रधान आशा पाल, हेमा कुंवर, अंकिता पाल ने पौधरोपण किया।
10500फुट में किया पौधरोपण
चीन सीमा के ग्राम गुंजी 10500 फुट में सेना, आईटीबीपी, एसएसबी, बीआरओ और ग्रामीणों ने हरेला पर्व पर पौधरोपण किया। मंगलवार को सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल के नेतृत्व में गुंजी गांव सेना, आईटीबीपी, एसएसबी और बीआरओ ने पौधारोपण किया। नगर पालिका धारचूला के प्रशासक एसडीएम मंजीत सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मचारी, व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने भी पौधारोपण कार्यक्रम चलाया। ईओ संजय गड़िया ने बताया कि एसडीएम आवास,अस्पताल, एसएसबी पोस्ट और घटखोला आदि जगहों पर पौधरोपण किया गया।
कार्यक्रम में 11 वीं वाहिनी एसएसबी के एसी दीपक सतकाले, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष भूपेंद्र थापा सहित कई लोग मौजूद रहे। हरेला पर्व पर दारमा घाटी के ग्राम बौगलिंग में ग्राम प्रधान प्रियंका ग्वाल, अध्यापक देव सिंह ग्वाल के नेतृत्व में फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान तीन साल के बालक ऋषभ ग्वाल ने भी पौधरोपण किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बबीता नगन्याल , विद्यालय सहायिका इंद्रा देवी, भवान बोनाल, नाकू देवी, स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
केंद्रीय विद्यालय में एनडीआरएफ, वन विगाग,एनएचपीसी के कर्मियों ने पौधरोपण किया। विद्यालय के प्राचार्य राहुल देव ने सभी हरेला पर्व की शुभकामना दी। एनएचपीसी के प्रबंधक अनिमेष रिचर्ड ने कहा कि पेड़ लगाना पुण्य का काम होता है। इस मौके पर अशोक मीणा, डॉ. निशु, दीक्षा कुटियाल, शोभित तोमर ,दीपक,पूजा,नंदिनी ,मुस्कान,लक्की मौजूद रहे।