फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म और एसिड पीड़िताओं के लिए आत्मसम्मान के साथ आजीविका की अनूठी पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दुष्कर्म, एसिड अटैक पीड़ित और अन्य पीड़ित महिलाओं के उत्थान के लिए वन प्रभाग ने अनूठी पहल की है। राज्य सरकार की महिला किसान पौधालय योजना के तहत पहले चरण में तीन समूह बनाकर इन्हें 6.50 लाख रुपये का अनुदान दिया गया है। पीड़ित महिलाओं ने इस पहल के लिए वन विभाग का आभार जताया है।
विज्ञापन

सीमांत जिले पिथौरागढ़ में 22 महिलाएं ऐसी हैं जो विभिन्न प्रकार की यातनाओं से पीड़ित हैं और विषम परिस्थितियों में जीवनयापन कर रहीं हैं। ऐसी पीड़ित महिलाओं के दीर्घकालीन आर्थिक उत्थान के लिए पिथौरागढ़ वन प्रभाग ने सकारात्मक प्रयास किया है। इस पहल के तहत पीड़ित महिलाओं का समूह बनाकर उन्हें उनकी निजी भूमि पर साझेदारी से पौधालय बनाने के लिए अनुदान दिया गया है। इस राशि से वे अपने आवास के पास इमारती, प्रकाष्ठ, चारा, फलदार, ईंधन, औषधि और शोभादार पौधे लगाएंगी। पौधालय और नर्सरी तैयार करने के लिए इन महिलाओं को तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इनकी ओर से तैयार पौधों को वन विभाग स्वयं खरीदेगा। इन पौधों की बिक्री से महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। पहले चरण में तीन पीड़ित महिलाओं को स्थानीय इच्छुक महिलाओं के साथ जोड़कर तीन समूह बनाए गए हैं। उन्हें पौधालय उपलब्ध कराने के लिए 6.50 लाख की अनुदान राशि दी गई है। पिथौरागढ़ वन प्रभाग भविष्य में जिले की सभी छह रेंजों में इस योजना का विस्तार करेगा। वन विभाग के साथ मिलकर कार्ड संस्था भी योगदान करेगी।
पीड़ित लाभार्थियों के आर्थिक उत्थान के लिए यह पहल शुरू की गई है। इस प्रकार का यह प्रदेश में पहला प्रयास है। भविष्य में इसे विस्तारित कर नियमित रूप से एकीकृत किया जाएगा। - डॉ. विनय भार्गव, डीएफओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें