फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूकेडी ने कहा उत्तराखंड में हिमाचल की तरह बनाया जाय सशक्त भू कानून

विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते यूकेडी कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में सशक्त भू कानून बनाने की मांग के लिए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि राज्य में ऐसा भू कानून बने जिसमें कोई भी बाहरी व्यक्ति यहां पर जमीन न खरीद सके और पर्वतीय राज्य की बेशकीमती जमीन को बिकने से बचाया जा सके।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उक्रांद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन स्थल पर कहा कि राज्य बनने के बाद सत्ता में काबिज होने वाली सरकारें भू कानून बनाने में असमर्थ रही हैं। यहां के मूल निवासियों के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए अलग भू कानून बनाया जाना जरूरी है। मूल प्रमाण पत्र के लिए उत्तराखंड में वर्ष 1950 से निवास की अनिवार्यता होनी जरूरी है। मूल निवास के मामले में यहां के वाशिंदों के हितों पर कुठाराघात हो रहा है। बाद में कार्यकर्ताओं ने डीएम आशीष चौहान के माध्यम से मांग पत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा। ज्ञापन भेजने वालों में चंद्रशेखर कापड़ी, जगत मेहता, दलीप धामी, बीडी कोहली, हेम पुनेठा, चंद्रप्रकाश कोहली, मनोज भंडारी, राम सिं ऐरी, पूरन बिष्ट, निर्मल चौधरी, प्रेम सिंह बोरा, बृजमोहन भट्ट, विकास कसनियाल, ललित भट्ट, रोशन गिरी, बृजेश मेहता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें