चमोली के भराड़ीसैंण में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को राज्य की 26वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनके सपनों के अनुरूप सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण सरकार की प्राथमिकता है। ये भी पढ़ें...
उत्तराखंड स्थापना दिवस: युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय, भराड़ीसैंण में सीएम ने की 13 घोषणाएं
देहरादून: दिवाली पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच विवाद, मारपीट में 15 साल के किशोर की मौत, परिवार में कोहराम
देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में सूरी चौक के पास दोस्तों के बीच हुए विवाद में 15 साल के अर्श नाम के किशोर की मौत हो गई। घटना रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि श्रेयस नाम का युवक अर्श को अपने साथ दिवाली पार्टी में ले गया था। इसके बाद वहां दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। ये भी पढ़ें...
देहरादून: दिवाली पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच विवाद, मारपीट में 15 साल के किशोर की मौत, परिवार में कोहराम
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ जिले में दिवाली पर पटाखों से 25 से अधिक झुलसे, 30 से अधिक को सांस की दिक्कत
पिथौरागढ़ जिले में दिवाली पर असुरक्षित तरीके से पटाखे जलाना लोगों पर भारी पड़ गया। पटाखों से झुलसकर 25 से अधिक लोग अस्पताल पहुंचे। इनमें बच्चे और युवा भी शामिल हैं। वहीं पटाखे जलाने के बाद वातावरण में धुआं फैलने से सांस के मरीजों में भी उछाल आया है। दिवाली के दूसरे ही दिन 30 से अधिक लोग सांस की दिक्कत से जूझते हुए अस्पताल पहुंचे। ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: पिथौरागढ़ जिले में दिवाली पर पटाखों से 25 से अधिक झुलसे, 30 से अधिक को सांस की दिक्कत
कर्णप्रयाग में दिवाली की रात हादसा: मोबाइल चलाते-चलाते खाई में गिरा युवक, एसडीआरएफ ने निकाला, अस्पताल में मौत
विकासखंड के बणसोली गांव में दिवाली के रात को गांव का 24 वर्षीय अनुज नेगी अचानक अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे के बाद घटनास्थल तक पहुंचना ग्रामीणों के लिए मुश्किल बना हुआ था। भारी चट्टानें होने के कारण ग्रामीण खाई तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ये भी पढ़ें...कर्णप्रयाग में दिवाली की रात हादसा: मोबाइल चलाते-चलाते खाई में गिरा युवक, एसडीआरएफ ने निकाला, अस्पताल में मौत
देहरादून: सुसवा नदी किनारे जंगल में मिला इलेक्ट्रिशियन का शव, दो दिन से था लापता, पुलिस मामले की जांच में जुटी
देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में नोका-दूधली रोड पर सुसवा नदी किनारे जंगल में सोमवार को एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान क्लेमेनटाउन निवासी 50 वर्षीय एरिक जॉन के रूप में हुई है। वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता था और सात नवंबर को घर से काम पर जाने के बाद वापस नहीं लौटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ये भी पढ़ें...देहरादून: सुसवा नदी किनारे जंगल में मिला इलेक्ट्रिशियन का शव, दो दिन से था लापता, पुलिस मामले की जांच में जुटी
देहरादून: राजधानी में दिनदहाड़े 14 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में शामिल चार अन्य की तलाश
देहरादून पटेलनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई 14 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए डेढ़ लाख रुपये बरामद किए हैं। लूट की साजिश पीड़ित के परिचित के जरिए मिली नकदी की जानकारी के आधार पर रची गई थी। पुलिस अब वारदात में शामिल चार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। ये भी पढ़ें...देहरादून: राजधानी में दिनदहाड़े 14 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में शामिल चार अन्य की तलाश
दिवाली पर पीएसी जवान की संदिग्ध मौत: शरीर पर मिले धारदार हथियार के निशान, छह महीने से चल रही थी ट्रेनिंग
रुद्रपुर में दिवाली के दिन 46वीं वाहिनी पीएसी में तैनात प्रशिक्षु जवान विष्णु कुमार (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार सुबह पीएसी परिसर में उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान होने की बात कही है, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है। ये भी पढ़ें... दिवाली पर पीएसी जवान की संदिग्ध मौत: शरीर पर मिले धारदार हथियार के निशान, छह महीने से चल रही थी ट्रेनिंग
ऊधमसिंह नगर: कबाड़ के गोदाम में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू; कोई जनहानि नहीं
रुद्रपुर शहर के गदरपुर के डोंगपुरी गांव में रविवार रात कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की सूचना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर गदरपुर और रुद्रपुर से दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। ये भी पढ़ें...
ऊधमसिंह नगर: कबाड़ के गोदाम में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू; कोई जनहानि नहीं