फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रिफ का वाहन खाई में गिरा, चालक -परिचालक की मौत

विज्ञापन
कनालीछीना के बंदरलीमा के पास ग्रिफ का ट्राला दुर्घटनाग्रस्त होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़-धारचूला एनएच पर बंदरलीमा के चिमुवा ईजर के पास ग्रिफ का ट्रॉला 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक और परिचालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

चंपावत से गुंजी की ओर जा रहा ग्रिफ का ट्राला (09 ई 6170) सड़क के संकरी होने के कारण बंदरलीमा चिमुवा ईजर के पास सोमवार देर रात 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद कनालीछीना थानाध्यक्ष मनोज धौनी के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
हादसे में डीडीहाट के खेतार कन्याल निवासी परिचालक मनोज राम (35) पुत्र प्रेम राम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल चालक महाराष्ट्र के रातंजन सोलापुर निवासी चवन गोरख हरिदास (40) पुत्र हरिदास दुग्डु ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पुलिस के अनुसार ट्रॉले में जेसीबी की पांच बकेट लदीं थीं। सड़क के संकरी होने के कारण ट्रॉले का पिछला टायर सड़क से नीचे निकल गया, जिसके बाद वह संभल नहीं पाया। पुलिस और ग्रिफ ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें