फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कोटमन्या-पांखू सड़क पर बनेंगे दो पुल

Tue, 08 Jul 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
-इस तरह बदहाल है कोटमन्या-पांखू-बरड़बैंड सड़क। संवाद
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। बदहाल कोटमन्या-पांखू सड़क का जल्द कायाकल्प होगा। इस सड़क पर 10.92 करोड़ रुपये से दो पुल बनेंगे और डामरीकरण होगा। पैरापिट और कॉजवे का निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों के साथ ही प्रसिद्ध कोटगाड़ी मंदिर पहुंचने वाले यात्रियों की आवाजाही सुगम होगी।
विज्ञापन

29 किलोमीटर लंबी कोटमन्या-पांखू-बरड़ बैंड सड़क बदहाल है। डामर न होने से सड़क गड्ढों से पटी है इस पर खतरे के बीच सफर हो रहा है। जल्द ही इस सड़क की हालत सुधरेगी। सड़क पर यात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए पैरापिट बनेंगे। नालों पर सुरक्षित आवाजाही के लिए कॉजवे का निर्माण होगा। लोनिवि के मुताबिक संगौड़ के पास बनने वाले पुल की लागत 3.65 और नैनीपताल के पास बनने वाले पुल की लागत 7.27 करोड़ होगी। इस सड़क पर डामरीकरण कर यात्रियों और वाहन चालकों को खतरे से मुक्ति भी दिलाई जाएगी। संवाद
कोट
कोटमन्या-पांखू और पांखू-कोटगाड़ी सड़क का सुधारीकरण होगा। दो नए पुल भी बनने हैं। डीपीआर तैयार हो चुकी है। इसे स्वीकृति के लिए शासन में भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू होगा। - विनोद प्रकाश सिंह, अवर अभियंता, लोनिवि, बेड़ीनाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें