फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कनार गांव का पैदल रास्ता जगह-जगह क्षतिग्रस्त

Tue, 08 Jul 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़) । कनार गांव का पैदल रास्ता जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण परेशान हैं। युवक मंगल दल के अध्यक्ष भरत सिंह ने बताया कि कनार में एक हजार से अधिक की आबादी निवासरत है। ग्रामीण हर रोज रोजमर्रा के जरूरी सामान के लिए बरम बाजार के लिए आवाजाही करते हैं। रास्ता कई जगहों पर बदहाल होने के कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। मंगल दल अध्यक्ष भरत सिंह, केदार सिंह बिष्ट, मनोज सिंह बिष्ट, प्रकाश सिंह परिहार ने प्रशासन से मार्ग को ठीक करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें