फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जुड़वा भाइयों का राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के लिए चयन

Mon, 01 Apr 2024 02:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर से लगे हाटथर्प ग्राम सभा के जुड़वा भाइयों का राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के लिए चयन हुआ है। दोनों बच्चों को बेंगलुरु और बेलगाम स्कूल मिला है। हाटथर्प निवासी पूर्व सैनिक जितेंद्र कफलिया के पुत्र राघव कफलिया और ऋषभ कफलिया ने कक्षा नौ में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

मेडिकल परीक्षण के बाद दोनों बच्चों को स्कूल आवंटित कर दिए गए हैं। कक्षा आठ तक की पढ़ाई दोनों बच्चों ने विद्या सागर इंटर कालेज से की। बच्चों के दादा पूर्व सैनिक धन सिंह कफलिया ने बताया कि दोनों बच्चों ने यह परीक्षा बिना किसी कोचिंग के दी थी। पहली ही बार दोनों ने यह परीक्षा पास कर ली। बच्चों के चयन पर ग्राम सभा के ग्रामीणों के अलावा विभिन्न संगठनों ने बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें