पिथौरागढ़। नेपाल के काठमांडो में आयोजित पैरा बॉल थ्रो प्रतियोगिता में भारत ने महिला और पुरुष दोनों वर्ग में नेपाल की टीम को हराया। 28 से 30 मार्च को नेपाल की राजधानी काठमांडो में इंटरनेशनल पैरा थ्रो बाॅल एसोसिएशन की ओर से आयोजित पैरा बॉल थ्रो प्रतियोगिता में भारत की ओर से छत्तीसगढ़ के मुकेश और कोयंबटूर की तारा के नेतृत्व में 10-10 खिलाड़ियों की टीम ने हिस्सा लिया था।
महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से मुकाबला अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में भारतीय टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की। पुरुष टीम के उपकप्तान के रूप में कनालीछीना विकासखंड के रैकोट ख्वाकोट निवासी राजेंद्र सिंह धामी ने हिस्सा लिया था। राजेंद्र और दोनों टीमों की सफलता पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट सहित कई लोगों खुशी प्रकट की। संवाद