फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पनियारौली पुलिया पर खतरनाक बनी है आवाजाही

Sun, 12 May 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
इस तरह जर्जर हाल में हो चुकी है पुलिया। संवाद 
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। चामी भैंसकोट के पनियारौली पर आवाजाही पिछले एक वर्ष से खतरनाक बनी हुई है। ग्रामीण लगातार क्षतिग्रस्त पुलिया को ठीक करने की मांग उठा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष जुलाई में हुई भारी बारिश के दौरान पुलिया के अपरमेंट की नींव दरक गई थी। ग्रामीणों ने पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की सूचना स्थानीय प्रशासन को भी दी। राजस्व उप निरीक्षक ने क्षतिग्रस्त पुलिया का निरीक्षण भी किया। बावजूद इसके एक वर्ष बीतने के बाद भी पुलिया की मरम्मत नहीं की गई।
इसके चलते पुलिया हवा में लटक रही है। यह पुलिया चामी, मल्ला भैंसकोट, कुतिमा, कापा भैंसकोट, नाचनी, गट घोड़ीगाड़ी आदि ग्राम सभाओं को जोड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षात से पूर्व पुलिया की मरम्मत नहीं हुई तो सरकार को लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

कोट

पुलिया पिछले एक वर्ष से खतरनाक बनी हुई है। इसी पुलिया से ग्रामीणों की आवाजाही रहती है। कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से पुलिया की मरम्मत करने की गुहार लगाई गई लेकिन कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई। -कुंदन सिंह शाही, किसान, चामी भैंसकोट।
कोट

पिछले वर्ष ही क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत का प्रस्ताव आपदा मद में दिया गया था लेकिन स्वीकृत नहीं हुआ। जिलाधिकारी से पुन: पुलिया की मरम्मत की मांग रखी जाएगी। - भवान सिंह महर, भाजपा नेता, नाचनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें