फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: काफल के पेड़ से गिरकर महिला की मौत

Sun, 12 May 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। तहसील बंगापानी के ग्राम पंचायत जारा जिबली में काफल तोड़ने गई एक महिला की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। इस घटना से परिजन गहरे सदमे में हैं। मिली जानकारी के अनुसार जारा जिबली गांव निवासी नीमा देवी रविवार को गांव की अन्य महिलाओं के साथ काफल तोड़ने जंगल गई थी।
विज्ञापन

काफल तोड़ते समय अचानक टहनी टूटने से वह कई फुट नीचे पथरीली जमीन पर गिर गई। इससे नीमा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। नीमा देवी के दो छोटे बच्चे हैं। पति पुष्कर सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें