फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैबलेट की आस में कभी न आने वाले भी पहुंचे कॉलेज

विज्ञापन
पिथौरागढ़ महाविद्यालय प्रांगण में टैबलेट फार्म जमा करने के लिए लगी भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एलएसएम महाविद्यालय में टैबलेट की आस में छात्र-छात्राएं महाविद्यालय पहुंचने लगे हैं। अन्य दिनों में कला, विज्ञान, कामर्स की कक्षाओं में छात्रसंख्या आधे से भी कम होती है। सरकार की ओर से कॉलेज के प्रत्येक छात्र को टैबलेट मिलने की जानकारी के बाद महाविद्यालय में छात्रों का तांता लग रहा है। महाविद्यालय में करीब छह हजार छात्र-छात्राएं हैं। बृहस्पतिवार को महाविद्यालय प्रांगण, मुख्य भवन, कामर्स विभाग, क्रीड़ा विभाग, पीजी भवन में छात्र टैबलेट के लिए सरकार से मिलने वाले 12 हजार रुपये के लिए फार्म जमा करने के लिए पहुंचे। इनमें छात्राओं की संख्या सबसे अधिक रही। कामर्स विभाग में 280, कला विभाग में तीन हजार और विज्ञान विभाग में करीब 2700 के आसपास छात्र हैं। इधर, महाविद्यालय रोड पर स्थित फोटो स्टूडियो में फोटो बनाने और प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी कराने के लिए भी मारामारी रही।
विज्ञापन

पूर्व में शिक्षा निदेशक के साथ हुई वर्चुअल बैठक में प्रत्येक छात्र को टैबलेट देने के निर्देश दिए थे। इसके तहत छात्रों के टैबलेट संबंधी फार्म जमा किए जा रहे हैं। हालांकि शासन से लिखित आदेश अब तक नहीं मिला है। - डॉ. अशोक नेगी, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें