पिथौरागढ़ के दयानंद स्कूल में हिंदी पर आयोजित गोष्ठी में जानकारी देती छात्रा। संवाद न्यूज एजेंस
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हिंदी हैं हम कार्यक्रम के तहत दयानंद इंटर कॉलेज में हिंदी पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। सोमवार को दयानंद इंटर कॉलेज में हिंदी पर आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य गंगादत्त जोशी ने कहा कि राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोना का काम हिंदी भाषा ही कर सकती है। इसमें आत्मीयता का भाव छुपा है।
कार्यक्र में वक्ताओं ने हिंदी को राष्ट्र भाषा का दर्जा नहीं मिलने पर चिंता जताई। छात्रा निकिता भारती ने कहा संविधान में 22 भाषाओं को दर्जा प्राप्त है। देश के 28 राज्यों में अलग-अलग भाषाएं बोली जाती हैं, जिनका अपने क्षेत्रों में बड़ा महत्व है। इस कारणवश हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा अभी तक नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को एकसूत्र में पिरोने के लिए हिंदी भाषा का प्रयोग जरूरी है। शिक्षक गोपाल दत्त सती ने हिंदी के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। शिक्षक बसंत जोशी ने कहा कि हिंदी हैं हम कार्यक्रम हिंदी भाषा को बढ़ावा देने और प्रचार प्रसार में मील का पत्थर साबित होगा। गोष्ठी में विद्यालय के 20 बच्चे शामिल रहे।