क्वरीजीमियां गांव को जाने वाले पैदल रास्ते में पैराड़ के पास इस तरह आवाजाही कर रहे हैं लोग।
- फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत क्वीरीजिमिया के तोक जिमिया गांव को जाने वाला पैदल रास्ता पेराड़ नामक स्थान पर खाई में तब्दील हो गया है। इसमें लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र पैदल रास्ते को ठीक करने की मांग की है।
वर्ष 2019 की आपदा में पैराड़ में क्वीरीजिमिया गांव को जाने वाला रास्ता बदहाल गया था। तब से पैदल रास्तों को ठीक नहीं किया गया है। ग्रामीण बड़े-बड़े पत्थरों के बीच बहते नाले पर जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। सामाजिक कार्यकर्ता विक्की विराल का कहना है कि वर्ष 2013 में ग्राम सभा में भीषण आपदा आई थी, जिसके जख्म अभी नहीं भरे हैं। गांव का विस्थापन भी न होने से जनसमस्या नहीं सुलझ सकी। लोग लंबे समय से विस्थापन की मांग कर रहे हैं। विस्थापन तो छोड़ों पैदल रास्तों को भी ठीक नहीं किया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र पैदल रास्तों को ठीक करने की मांग की है।