पिथौरागढ़। आजादी के कई दशक बाद भी ग्राम पंचायत रावलगांव के लोग सड़क सुविधा से महरूम है। ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष से सड़क के लिए अपनी नाप भूमि देने की बात कही है।
सड़क के जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि रावलगांव के लोग आज भी पैदल आवाजाही के लिए मजबूर हैं। किसी के बीमार होने पर अस्पताल पहुंचाना कठिन हो जाता है। काश्तकार अपने उत्पाद बाजार तक नहीं पहुंचा पाते।
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क के लिए सभी वह अपनी नाप भूमि देने के लिए तैयार हैं लेकिन किसी ने सड़क बनाने के लिए पहल नहीं की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सड़क निर्माण को लेकर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
वहां ग्राम प्रधान निर्मल रावल, भूपेंद्र रावल, बलवंत रावल, देवराज रावल, कमल रावल, चंद्र सिंह रावल, राजेंद्र रावल, गोविंद सिंह रावल, विनोद रावल, गुड्डू रावल, सूरज रावल आदि रहे। संवाद