फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज निर्माण के टेंडर निरस्त

विज्ञापन
यहीं बनना है मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए जारी की गई निविदा (टेंडर) निरस्त हो गई है। अब निविदा प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनवरी में मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगर से आठ किमी दूर मोस्टामानू में करीब 25 एकड़ जमीन पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाना है। इसके लिए 455 करोड़ की राशि स्वीकृत है। इसमें 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 10 प्रतिशत राशि राज्य सरकार को खर्च करनी है। मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए 76 करोड़ रुपये जारी भी हो चुके हैं। चुनाव से पहले सीएम पुष्कर धामी ने जनवरी में हरहाल में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। चुनाव से पूर्व उत्तराखंड आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेडिकल कॉलेज का वर्चुअली शिलान्यास भी किया था लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया है। अब मेडिकल कॉलेज के लिए लगाई गई निविदा प्रक्रिया को ही निरस्त कर दिया है। अब कब दोबारा निविदा प्रक्रिया आमंत्रित की जाएगा, इसका मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कुछ दिन पूर्व मेडिकल कॉलेज के निर्माण की निविदा प्रक्रिया में धांधली के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि निविदा में एक ही फर्म को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

प्राचार्य की नियुक्ति भी हो गई थी
पिथौरागढ़। सरकार ने पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो इसके लिए कुछ समय पूर्व प्राचार्य की नियुक्ति की थी। प्राचार्य की नियुक्ति के बाद भी मेडिकल कॉलेज निर्माण की कवायद बहुत ही सुस्त गति से चल रही है। संवाद
मेडिकल कॉलेज के लिए पूर्व में जारी की गई निविदा को शासन स्तर से निरस्त कर दिया गया है। निविदा प्रक्रिया दोबारा कब शुरू होगी इसकी जानकारी नहीं है। - डॉ. अरविंद बरनौलिया, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें