फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh :सर्दी का सितम, मुनस्यारी में माइनस चार डिग्री पहुंचा तापमान, फिर भी नहीं जले अलाव

Wed, 04 Jan 2023 04:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुनस्यारी/पिथौरागढ़।

सार

मल्ला घोरपट्टा के प्रधान मनोज मर्तोलिया ने प्रशासन से अलाव जलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी में रोगी आते हैं। ऐसी ठंड में मरीजों के साथ तीमारदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जनहित में सभी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की मांग की है।
विज्ञापन
मुनस्यारी के ईको पार्क में जमा पानी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुनस्यारी में माइनस चार डिग्री तापमान पहुंचने के बावजूद अब तक अलाव नहीं जल पाए हैं जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र अलाव जलाने की मांग की है। पिछले वर्षों तक ठंड शुरू होते ही मुनस्यारी बस स्टेशन, हॉस्पिटल गेट, शास्त्री चौक, स्टेट बैंक के पास स्थानीय प्रशासन की ओर से अलाव जलाए जाते थे।

विज्ञापन


इस बार अब तक बाजार में अलाव नहीं जल रहे हैं। मल्ला घोरपट्टा के प्रधान मनोज मर्तोलिया ने प्रशासन से अलाव जलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी में रोगी आते हैं। ऐसी ठंड में मरीजों के साथ तीमारदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जनहित में सभी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें...Dehradun:  शिक्षा विभाग ने की 16 अधिकारियों की पदोन्नति, लेकिन एक माह बाद भी नहीं मिली नए पद पर तैनाती
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब तहसीलदार राम प्रसाद ने बताया कि अभी बस स्टेशन में अलाव जलाए जा रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर अन्य जगहों पर भी अलाव जलाए जाएंगे। वहीं मंगलवार को पिथौरागढ़ जिले में मौसम सामान्य रहा। सोमवार रात आसमान साफ रहा और पाला गिरा। इससे सुबह के समय कड़ाके की ठंड महसूस की गई। दिन में धूप खिली रही। आसमान में आंशिक रूप से बादल भी छाये रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें