फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: टनकपुर ने किया थ्री ऑन थ्री ओपन का खिताब अपनें नाम

Tue, 09 Jun 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। चंपावत बास्केटबाल एसोसिएशन की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में थ्री ऑन थ्री ओपन बास्केटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हुआ। टनकपुर ने खटीमा को 19-16 से पराजित कर खिताब जीता।
विज्ञापन

कोच सुभाष पांडेय ने बताया कि टूर्नामेंट जिले और आसपास की अनेक टीमों ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले में टनकपुर और खटीमा की टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी महेश सिंह कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करती हैं।
मैच में निर्णायक की भूमिका शिवम डांगा, प्रदीप, अंकुश, विपिन ने निभाई। जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट का सफल संचालन किया। यहां विकास सिंह, सुरेश चंद्र पांडेय, योगेश पांडेय, शिवम पुरी, नितिन डांगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें