फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: इंटर स्तर की शिक्षा व्यवस्था केवल तीन शिक्षकों के भरोसे

Tue, 09 Jun 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। बाराकोट ब्लॉक के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) काकड़ में शिक्षकों की भारी कमी है। प्रवक्ता संवर्ग के 10 में से सात पद लंबे समय से रिक्त हैं जिससे करीब 130 छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन




विद्यालय में इंटर स्तर पर शैक्षिक व्यवस्था केवल तीन शिक्षकों के भरोसे चल रही है। अंग्रेजी, गणित, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, भूगोल और अर्थशास्त्र जैसे महत्वपूर्ण विषयों के पद पांच साल से खाली हैं। हिंदी विषय के लिए भी नियमित शिक्षक नहीं हैं। रसायन विज्ञान के शिक्षक जीव विज्ञान पढ़ा रहे हैं। अंग्रेजी पढ़ाने का जिम्मा सहायक अध्यापक को सौंपा गया है। पीटीए अध्यक्ष पूजा अधिकारी ने रिक्त पदों पर जल्द शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। खंड शिक्षाधिकारी कमल भट्ट ने बताया कि विभाग को रिक्त पदों की जानकारी भेजी गई है।







प्रधानाचार्य का पद भी रिक्त



विद्यालय में प्रधानाचार्य का पद भी लंबे रिक्त चल रहा है। ऐसे में विद्यालय में तैनात राजनीतिक विज्ञान विषय के शिक्षक को प्रधानाचार्य का प्रभार दिया गया है। ऐसे में उनके लिए विभागीय कार्य के साथ-साथ अपने विषय को पढ़ाना चुनौती है।
विज्ञापन












क्षेत्र में संचालित बालिका विद्यालय में शिक्षक नहीं हैं। दुर्गम क्षेत्र में अध्ययनरत छात्राओं का भविष्य दांव पर लगा है। विद्यालय में रिक्त पदों पर जल्द शिक्षकों की तैनाती होनी चाहिए।



नंदा बल्लभ बगोली, विद्यालय प्रतिनिधि, बाराकोट


-

विद्यालय में पांच साल से प्रवक्ताओं के के पद रिक्त चल रहे हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत दो विषयों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों की तैनाती की गई है। छात्राओं के हित में रिक्त पदों पर शिक्षक की नियुक्ति आवश्यक है।
विज्ञापन


-तुलसी गोस्वामी, प्रभारी प्रधानाचार्य, जीजीआईसी काकड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें