फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, बैक परीक्षाएं समय पर ना कराने से गुस्सा

Wed, 28 Aug 2024 04:36 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

आठ महीने बाद भी प्रथम सेमेस्टर की बैक परीक्षाएं न कराए जाने से नाराज लक्ष्मण सिंह महर परिसर के विद्यार्थियों ने बुधवार को उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

आठ महीने बाद भी प्रथम सेमेस्टर की बैक परीक्षाएं न कराए जाने से नाराज लक्ष्मण सिंह महर परिसर के विद्यार्थियों ने बुधवार को उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। बाद में विद्यार्थियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एसएसजे विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रबंधन की यह लापरवाही विद्यार्थियों पर भारी पड़ रही है।

छात्र नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय की तरफ से बैक परीक्षाएं समय पर नहीं कराई जा रही हैं। प्रथम सेमेस्टर की बैक परीक्षाएं जनवरी महीने में होनी थी जो अब तक नहीं हो सकी हैं। वहीं द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं का समय मई महीने में तय था। तीन महीने बीतने के बाद भी परीक्षा आयोजित नहीं की गई है। कई बार विश्वविद्यालय प्रबंधन और उच्च शिक्षा निदेशालय से समय पर परीक्षाएं कराने की मांग की गई, लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। चेतावनी देते हुए कहा कि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Leopard Attack: गंगोलीहाट में महिला और छात्रा पर झपटा तेंदुआ, तुलसी देवी ने डरने के बजाय दिखाया हौसला; बची जान
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष कवींद्र चंद, नितिन उप्रेती, प्रियांशु सिंह, मनीष कोहली, कुणाल वर्मा, अनुज उप्रेती समेत कई छात्र शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें