फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीहाट से दिल्ली तक साइकिल रैली निकालेगी एसएसबी

विज्ञापन
महेंद्र प्रताप सिंह, सेनानी 11वीं वाहिनी एसएसबी डीडीहाट। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत एसएसबी की छह बटालियन के 17 जवान साइकिल से डीडीहाट से दिल्ली तक 600 किमी की दूरी तय करेंगे। इसके लिए 11वीं वाहिनी एसएसबी डीडीहाट के सेनानी महेंद्र प्रताप को नोडल नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एसएसबी के जवान डीडीहाट से दिल्ली तक साइकिल रैली निकालेंगे। रैली में आईजी हेडक्वाटर रानीखेत मुख्यालय के अंतर्गत आने वालीं एसएसबी की पांच बटालियनों के जवान रैली में हिस्सा लेंगे। 24 सितंबर से दो अक्तूबर (गांधी जयंती) तक चलने वाली रैली का सांसद अजय टम्टा डीडीहाट के रामलीला मैदान से शुभारंभ करेंगे। डीडीहाट से दिल्ली के राजघाट तक चलने वाली रैली में एसएसबी की डीडीहाट, पिथौरागढ़, चंपावत, सितारगंज, बलिया, पीलीभीत की बटालियनों के 17 जवान आठ दिन में 600 किमी की साइकिल से यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें