फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: समूह गान में सौर वैली और जीजीआईसी प्रथम

विज्ञापन
पिथौरागढ़ जीजीजीआईसी में नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गंगोत्री गर्ब्याल गर्ल्स इंटर कॉलेज (जीजीजीआईसी) के सभागार में संस्कृत प्रतियोगिता हुई। इसके कनिष्ठ वर्ग के संस्कृत समूह गान में सोर वैली पब्लिक स्कूल और वरिष्ठ वर्ग में जीजीजीआईसी की छात्राएं प्रथम रहीं।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत और सभासद किशन खड़ायत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कनिष्ठ वर्ष के नाटक में संस्कृत विद्यालय वड्डा, समूह गान में सौर वैली पब्लिक स्कूल, समूह नृत्य में जीजीआईसी ऐंचोली, वाद विवाद में जीजीजीआईसी की प्रिया जोशी, गुणवंती, आशु भाषण में जीजीजीआईसी की सीमा, श्लोकोच्चारण में सरस्वती देव सिंह इंटर कॉलेज के चंद्रशेखर कुमार प्रथम रहे।
वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता में नाटक, समूह गान में जीजीजीआईसी, समूह नृत्य में जीजीआईसी ऐंचोली, वाद विवाद में जीजीजीआईसी, आशु भाषण और श्लोकोच्चारण में पिथौरागढ़ परिसर के प्रियांशु उप्रेती प्रथम रहे। वरिष्ठ वर्ग की मुख्य अतिथि आभा पंत, विशिष्ट अतिथि राधिका सेन रहीं।
विज्ञापन

रमेश चंद्र जोशी, विनोद चंद्र जोशी, संदीप पांडेय, हेमंत महाराज, गिरीश चंद्र पांडेय, सुशीला पंत, रंजना पंत, चंद्रावती खोलिया, शोभा चंद, कैलाश चंद्र जोशी आदि निर्णायक रहे। प्रधानाचार्य कमला आर्या और जिला सह संयोजक रघुनाथ भट्ट ने आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें