फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में खिली धूप, मुनस्यारी में धरा का श्वेत स्वरूप

विज्ञापन
रविवार की सुबह मुनस्यारी में हुआ हिमपात। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। पिथौरागढ़ में रविवार को धूप खिली तो मुनस्यारी में हिमपात हुआ। मुनस्यारी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में बर्फ गिरने से सीमांत में ठंड में इजाफा हो गया है। रविवार को मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान माइनस तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मुनस्यारी में शनिवार से ही मौसम खराब था। शनिवार शाम को भी ऊंची चोटियों पर हिमपात जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। रविवार सुबह ऊंची चोटियों के साथ-साथ नगर क्षेत्र में भी बर्फ गिरी। मौसम सर्द होने के कारण कम ही लोग घरों से निकले, जिस कारण बाजार सुनसान रहा। धारचूला की दारमा और व्यास घाटी में भी बर्फबारी हुई। दोनों घाटियों के गांवों में अभी एक से दो फुट तक बर्फ जमी है।
पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में दोपहर तक धूप खिली रही। दोपहर दो बजे बाद आसमान में बादल छाने लगे थे। शाम लगभग चार बजे तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। कुछ देर मौसम खराब रहने के बाद आसमान साफ हो गया। अस्कोट और डीडीहाट में भी दोपहर तीन बजे तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें