फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक संगठन ने यादगार बनाई कारगिल शहीद की बिटिया की शादी

विज्ञापन
कारगिल शहीद की बेटी के विवाह अवसर पर गिफ्ट प्रदान करते पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कारगिल शहीद गिरीश सिंह सामंत की बेटी मेनका के विवाह को पूर्व सैनिक संगठन ने यादगार बना दिया। संगठन से जुड़े पूर्व सैनिकों ने भारत माता की जय के नारों के बीच आशीर्वाद देकर बेटी को विदा किया। इस दौरान शहीद को याद कर शादी में उपस्थित लोग भावुक हो गए।
विज्ञापन

कारगिल युद्ध के दौरान देश की रक्षा के लिए शहीद गिरीश सिंह सामंत की बेटी मेनका का विवाह रविवार को देहरादून के सिंघनीवाला निवासी भुवनेश्वरी और दर्शन सिंह धपोला के पुत्र रोहित धपोला के साथ हुआ। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मेजर ललित सिंह, उपाध्यक्ष मयूख भट्ट सहित अन्य सदस्यों ने दुल्हन को आशीर्वाद दिया। विदाई के समय भारत माता की जय के नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा।
इससे दुल्हन बनीं मेनका और उनकी मां शांति सामंत शहीद को याद कर भावुक हो गईं। समारोह में मौजूद सभी लोगाें की आंखें भी नम हो गईं। सोरघाटी में यह पहला मौका था जब किसी शहीद की बिटिया को भारत माता की जय के बीच विदा किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें