फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adi Kailash Snowfall: ज्योलिकांग और आदि कैलाश में बर्फबारी, कांप रहा है पहाड़ी इलाका

Mon, 16 Oct 2023 06:37 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ के ज्योलिकांग और आदि कैलाश में बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद ज्योलिकांग और आदि कैलाश का नजारा देखते ही बन रहा है।
विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ के उच्च हिमालय क्षेत्रों में बर्फबारी तो निचले हिस्सों में बारिश हो रही है। पिथौरागढ़ के ज्योलिकांग और आदि कैलाश में बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद ज्योलिकांग और आदि कैलाश का नजारा देखते ही बन रहा है। हालांकि अभी बर्फ पर परत पतली है, लेकिन मौसम ऐसा ही रहा तो काफी बर्फ जम सकती है। बर्फबारी के कारण तापमान काफी लुढ़क गया है। 
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन

पिथौरागढ़ की धारचूला तहसील के उच्च हिमालयी क्षेत्र ज्योलिकांग और आदि कैलाश में बर्फबारी देखने को मिली है। जिसके बाद से ग्रामीण अपने-अपने घरों में कैद हो गए है। बता दें कि, 12 अक्तूबर को पीएम मोदी ज्योलिकांग और आदि कैलाश पहुंचे थे। 

बता दें कि, उत्तराखंड में अक्तूबर के महीने में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल रही है। इससे पहले केदारनाथ धाम में भी बर्फबारी हुई। इस दौरान देखा गया की श्रद्धालु बर्फबारी के बीच भी बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए लाइन में लगे हुए हैं। इसके अलावा कई श्रद्धालु बर्फबारी का लुप्त उठाते नजर आए। बर्फबारी होने से केदारनाथ धाम में ठंड बढ़ गई है। 

गौर हो कि मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सभी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। जबकि मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं बिजली गिर सकती है। जिसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेज और येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें