फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीराकोट मंदिर को पॉलिथीन मुक्त बनाएंगे

Wed, 01 Mar 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
डीडीहाट के सीराकोट मंदिर में सफाई अभियान चलाते आईटीबीपी के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईटीबीपी की सातवीं वाहिनी के जवानों ने क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सीराकोट मलयनाथ मंदिर परिसर के दो किमी के दायरे में विशेष सफाई अभियान चलाया। आईटीबीपी ने पूरे मंदिर परिसर को पॉलिथीन से मुक्त करने का संकल्प लिया है। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा और मंदिर में किसी भी प्रकार की पूजा सामग्री को पॉलिथीन की थैली में न लाने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन


आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के सेनानी महेंद्र प्रताप के निर्देश पर वाहिनी के जवानों ने सफाई अभियान चलाया। सेनानी ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के तहत यह विशेष सफाई अभियान मुख्य पर्यटक स्थलों में चलाया जाएगा। मंदिर परिसर के आसपास बिखरी पॉलिथीन को नष्ट किया गया। अब सीराकोट के मलयनाथ मंदिर परिसर में पॉलिथीन नजर नहीं आएगी। आईटीबीपी इसके लिए व्यापक प्रयास करेगी। सफाई अभियान में वाहिनी के समस्त अधिकारी और जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें