आदि कैलाश यात्रा मार्ग के तवाघाट चौक के गोरखा कैंटीन के पास सेना के गोरखा यूनिट परिसर में एसबीआई के तीसरा एटीएम लग गया है। इससे आदि कैलाश यात्री, सैनिक और आमजन को सुविधा मिलेगी।
आदि कैलाश यात्रा मार्ग के तवाघाट चौक के गोरखा कैंटीन के पास सेना के गोरखा यूनिट परिसर में एसबीआई के तीसरा एटीएम लग गया है। एटीएम का उद्घाटन गोरखा यूनिट कमान अधिकारी कर्नल थाईवा सैमन, एसबीआई के उप महाप्रबंधक कृष्णकांत बिश्नोई, क्षेत्रीय प्रबंधक स्वर्ण सिंह सूरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इससे पूर्व प्रथम आर्चर के पुजारी विष्णु प्रसाद ने अधिकारियों के साथ पूर्जा-अर्चना की।
एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक सूरी ने बताया कि तीसरे एटीएम के खुल जाने से आदि कैलाश, ओम पर्वत, पंचाचूली दर्शन को आने वाले यात्रियों के साथ ही सैनिक और पूर्व सैनिक के साथ ग्रामीणों को रुपये निकालने की सुविधा मिलेगी। कर्नल थाईवा सैमन ने एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराने पर एसबीआई का आभार प्रकट किया।
इस दौरान एसबीआई शाखा के प्रबंधक कमलेश चंद्र जोशी, ऋण अधिकारी मयंक पांडे सहित बैंक कर्मी और सेना के जवान मौजूद रहे।