फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों की पीड़ा: मानसून में रास्ते बहे, सिस्टम ने लोगों की उम्मीदों को बहा दिया, आठ सड़कें अब तक बंद

Fri, 20 Oct 2023 10:58 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ में मानसून शुरू होते समय ग्रामीण क्षेत्र की सात सड़कों सहित जिले की आठ सड़कें बंद हो गईं थीं। पूरी बरसात लोग जैसे-तैसे जिंदगी की गाड़ी को चलाते रहे। उम्मीद यह थी कि मानसून के बाद शायद उनकी सड़कें खुल जाएंगी मगर अब तक ऐसा नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
आठ सड़कें अब तक बंद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले की 15 हजार से अधिक की आबादी के लिए मानसून, गर्मी, सर्दी आदि के कोई मायने नहीं। उनके लिए सभी मौसम एक जैसे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी परेशानी हर मौसम में एक जैसी होती है, सुनने वाले उसे अनसुना कर देते हैं, देखने वाले अनदेखा कर देते हैं। 

विज्ञापन


मानसून में उनके रास्ते बंद क्या हुए, खुलने का नाम नहीं ले रहे हैं। परेशानियों का आलम ऐसा कि सब कुछ ठहर सा गया है। इसी मजबूरी में उन्हें जिंदगी की जद्दोजहद करनी पड़ रही है। मानसूनकाल शुरू होते समय ग्रामीण क्षेत्र की सात सड़कों सहित जिले की आठ सड़कें बंद हो गईं थीं। पूरी बरसात लोग जैसे-तैसे जिंदगी की गाड़ी को चलाते रहे। उम्मीद यह थी कि मानसून के बाद शायद उनकी सड़कें खुल जाएंगी मगर अब तक ऐसा नहीं हो सका है। कोई पांच किमी पैदल चलने को मजबूर है तो कोई 12 किमी की खड़ी चढ़ाई नाप रहा है। 

ग्रामीणों का कहना है कि कोई सुनने को तैयार नहीं है। बस आश्वासन मिलते हैं। प्रशासन की ओर से कहा जाता है कि सड़कों को खोलने के लिए शासन में फाइल लंबित है। अब फाइल कब खुलेगी इसका किसी को पता नहीं है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की पीड़ा

  • ग्रामीणों को राशन सहित अन्य जरूरी सामान पीठ पर रखकर ढोना पड़ रहा है।  
  • किसी के बीमार पड़ने या किसी गर्भवती को प्रसव पीड़ा होने पर डोली से अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है। 
  • देवीसूना से कौली गराली को जाने वाली 21 किलोमीटर लंबी सड़क पर अभी तक पुल नहीं बने हैं। ग्रामीणों को नालों में जूते-चप्पल उतारकर आवाजाही करनी पड़ती है। 


ये सड़कें हुई थीं बंद

  • छिरकिला-जम्कू
  • बांसबगड़-कोटापंद्रपाला
  • तवाघाट-थानीधार
  • सिंगाली-बस्तड़ी
  • देवीसूना-खेतारकन्याल
  • जौलजीबी-मदकोट-कौली कन्याल 
  • डीडीहाट-आदिचौरा-हुनेरा 
  • सोबला-दर-तिदांग


भारी बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें कई स्थानों पर पूरी तरह से ध्वस्त हो गई हैं। सड़कों के सुधार के लिए संबंधित विभागों की ओर से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। बजट स्वीकृत होते ही सड़कों का सुधार कर लिया जाएगा। - रीना जोशी, जिलाधिकारी पिथौरागढ़। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें