गणाई -कुंलता सड़क पर गिर पेड़ को काटते लोनिवि कर्मी।
- फोटो : PITHORAGARH
नाचनी/ गणाईगंगोली। तेजम में थल-मुनस्यारी सड़क पर पहाड़ी दरकने से भारी मलबा आ गया। जिस कारण सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। सोमवार को तीन बजे करीब तेजम के पास पहाड़ी से मलबा एकाएक सड़क पर आग गिरा।
सड़क बंद होने से थल से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ से मुनस्यारी को जाने वाले यात्री रास्ते में ही फंसे रहे। कई लोगों को घंटों इंतजार के बाद लौटना पड़ा।
सड़क मार्ग चार घंटे से बंद हैं। इस सड़क में गिरगांव के पास लगातार पहाड़ी से पत्थर गिरने से मलबा नहीं हटाया जा सका है। मुनस्यारी के लिए जौलजीबी-मदकोट मार्ग से ही वाहनों का संचालन हो रहा है।
इधर गणाईगंगोली तसहील में गणाई-कुंलता सड़क कल रात भारी बारिश के बाद बंद हो गई थी। कई जगह मलबा आने से मार्ग घंटों बंद रहा। इस कारण सड़क पर आवाजाही पूरी तरह बंद रही।
हालांकि सड़क मार्ग खोलने के कुछ समय बाद फिर से सड़क पर मलबा आने से मार्ग बंद हो गया। सोमवार की सुबह सड़क बंद होने से दूध के वाहन और अन्य कई वाहन फंसे रहे।
लोनिवि की जूनियर इंजीनियर पूजा जोशी ने जेसीबी भेजकर सड़क मार्ग खुलवाया। इसके बाद यातायात सुचारु हुआ। लेकिन कुछ समय बाद फिर से पहाड़ी से गिरे मलबे और पेड़ के कारण सड़क मार्ग बंद हो गया।
इस वजह से सड़क पर यातायात बंद है। जिले में बारिश के चलते नौ सड़क मार्ग बंद हैं। इसमें दो सीमा सड़क, दो स्टेट हाईवे, चार ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। सड़क बंद होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।