फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषभ की बैटिंग ने परिवार में जोश भर दिया

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के सरस्वती विहार कालोनी में टीवी पर क्रिकेट मैच देखते ऋषभ पंत के रिश्तेदार। संवाद न्य? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। यूएई के दुबई में भारत-पाकिस्तान मैच में भारत के तीन विकेट जल्दी गिरने के भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के परिवार के सदस्य बेहद मायूस नजर आए। रविवार को पिथौरागढ़ नगर के सरस्वती विहार कॉलोनी में ऋषभ की बुआ सरस्वती पाटनी के आवास में मैच देखकर परिवार के सदस्य तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद काफी निराश दिखे। मगर ऋषभ की आक्रामक बल्लेबाजी ने परिवार में जोश भर दिया।
विज्ञापन

दादी नंदी पंत(87) भी पोते ऋषभ की आक्रामक बल्लेबाजी को देखकर जोश से भर गई। हालांकि ऋषभ के आउट होने के बाद परिवार के सदस्यों को कुछ मायूसी हुई लेकिन भारतीय टीम के फाइटिंग स्कोर तक पहुंचने के लिए प्रार्थना करते दिखे। मैच में हर एक बॉल पर परिवार के सदस्य भी उत्साह से भरे नजर आए। ऋषभ के फूफा दया कृष्ण पाटनी, भाई योगेश पाटनी, दीप पाटनी, वरुण जोशी, बहन प्रेमा, कृतिका जोशी, जया की नजरें टीवी स्क्रीन पर टिकी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें