फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सोबला-ढाकर पुल पर आवाजाही शुरू होने से ग्रामीणों को राहत

Thu, 21 Mar 2024 10:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सोबला-ढाकर पुल का उद्घाटन करते कमांडर कर्नल हरीश कोटनाला।
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चीन सीमा के गांवों को जोड़ने वाले सोबला-ढाकर सड़क पर बने सस्पेंशन पुल को बीआरओ ने युद्ध स्तर पर कार्य कर पांच दिन में खोल दिया है। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बोल्डर आने से पिछले सात माह से तल्ला मल्ला दारमा घाटी के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही बंद थी। इससे ग्रामीणों को दिक्कतें हो रही थी। सड़क खोलने के लिए दिलिंग दारमा और दारमा संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने तहसील प्रांगण में 12 दिन तक क्रमिक अनशन किया था। पूर्व में यह सड़क सीपीडब्ल्यूडी के पास थी। अक्तूबर में यह बीआरओ को हस्तांतरित हुई। लोगों की दिक्कत को देखते हुए बीआरओ ने पुल की सामग्री मंगाकर एक जेई और 10 मजदूरों की मदद से पांच दिन में पुल ठीक कर दिया। बुधवार को पूजा अर्चना के बाद कमांडर कर्नल हरीश कोटनाला ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में रिबन काटकर पुल का उद्घाटन किया।
पुल पर आवाजाही शुरू होने से 17 गांवों के ग्रामीणों के साथ ही सुरक्षा बलों को भी राहत मिलेगी। ग्राम दर के उप प्रधान उत्तम दरियाल, लक्ष्मण दरियाल और कुंवर सिंह ने कमांडर से घटखोला में सुरक्षा दीवाल बनाने और स्थानीय लोगों को सड़क निर्माण कार्य पर लगाने की अपील की। दिलिंग सेवा समिति के अध्यक्ष करन सिंह ग्वाल ने पुल ठीक कराने पर बीआरओ का आभार जताया। इस दौरान 67 आरसीसी के ओसी सौरभ कुमार, ओआईसीसी आरके शर्मा, जेई दीपक बेनीवाल, उप प्रधान सोबला गजेंद्र रोकाया, बीआरओ के अधिकारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें