पिथौरागढ़ में होली पर्व को लेकर सफेद कुर्तों की काफी बिक्री हो रही है। संवाद
पिथौरागढ़। होली पर्व को लेकर पिथौरागढ़ बाजार सज गया है। व्यापारी भीड़ भाड़ बढ़ने से उत्साहित हैं। बाजार में सजाए गए गुलाल-अबीर की खुशबू लोगों को अपनी ओर खींच रही है। बाजारों में खान-पान, रंग, कपड़ों, पिचकारियों और तरह-तरह के मुखौटों की दुकानें सज गई हैं। बच्चों के बीच मोदी मुखौटे और कुर्ते आकर्षण का केंद्र बने हैं।
पिथौरागढ़ गांधी चौक, सिमलगैर, पुरानी बाजार, नई बाजार होली के लिए पूरी तरह सजकर तैयार हो गया है। बाजार में 50 रुपये से लेकर 800 रुपये तक पिचकारियां बिक रही हैं। इसके अलावा लोग ड्रेगन मास्क, मुखौटे, पिचकारियां, मल्टी कलर, हर्बल कलर आदि की खूब खरीदारी कर रहे हैं। मिठाई, गुझिया, नमकीन आदि की खूब बिक्री हो रही है। संवाद
बोले व्यापारी-
लोग होली पर्व को लेकर काफी खरीदारी कर रहे हैं। होली में इस बार हर्बल कलर, ड्रैगन मास्क, स्मोक ब्लास्ट की खूब खरीदारी हो रही है। - चंद्र प्रकाश खत्री, व्यापारी सिमलगैर पिथौरागढ़।
होली पर्व को लेकर लोग बड़ी संख्या में सफेद और डिजायनर कुर्ते टी-शर्ट आदि की खरीददारी कर रहे हैं। - मनीष पांडेय, व्यापारी गांधी चौक खड़ी लाइन पिथौरागढ़।