फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियों का पल ढूंढना होगा, सरकार को बेरोजगारी का हल निकालना होगा

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बेरोजगार जन आक्रोश रैली निकालते हुए। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बेरोजगारी से तंग आ चुके बेरोजगार सड़कों पर उतर आए। बेरोजगारों ने पिथौरागढ़ रामलीला मैदान से कलक्ट्रेट तक विशाल जन आक्रोश रैली निकालकर सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया। उन्होंने डीएम कार्यालय के माध्यम से सीएम को पत्र भेजकर बेरोजगारों शीघ्र नियुक्ति नहीं देने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को जिले भर से बेरोजगार रामलीला मैदान में एकत्र हुए। उन्होंने यहां से सिमलगैर, नई बाजार, केएमओयू स्टेशन, टकाना होते हुए कलक्ट्रेट तक जन आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान बेरोजगारों ने खुशियों का पल ढूंढना होगा, सरकार को बेरोजगारी का हल निकालना होगा सहित कई नारे लगाकर सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया। इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नितिन मारकाना ने सरकार से पुलिस कांस्टेबल और एसआई की आयु सीमा अधिकतम बढ़ाकर जल्द से जल्द विज्ञप्ति जारी करने की मांग की।
उन्होंने यू-सेट पात्रता परीक्षा का शीघ्र आयोजन करने, परीक्षा कैलेंडर और परीक्षा परिणाम जल्द से जल्द जारी करने, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्राप्त अधियाचन पर विज्ञप्ति अविलंब जारी करने, सभी विभागों से रिक्तियों का ब्योरा प्राप्त कर उन पर तत्काल अधियाचन लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ को जल्द भेजकर आचार संहिता से पूर्व विज्ञप्ति जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता चंचल बोरा, जिला प्रवक्ता यूथ कांग्रेस ने कहा कि सरकार 24 हजार पद खोलने का छलावा कर रही है। सरकार ने तीन माह में नए पद सृजित नहीं किए हैं। युवा बेरोजगार सौरभ चंद ने कहा कि सरकार जिस तरह बेरोजगारों का शोषण कर रही है। उसे बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान बेरोजगारों ने डीएम कार्यालय के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने शीघ्र बेरोजगार की मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
उत्तराखंड के सभी बेरोजगार युवा और युवतियां बेरोजगारी से तंग आ चुके हैं। सरकार सिर्फ चुनावों के समय में कुछ पदों पर विज्ञप्ति निकालती है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्राप्त अधियाचन पर अविलंब विज्ञप्ति जारी कर नियुक्ति के प्रयास करने चाहिए। - स्वाति पांडेय।
आचार संहिता लगने में कुछ ही समय शेष बचा हुआ। सरकार को सारे विभागों में रिक्त पदों पर विज्ञप्ति जारी करनी चाहिए। साथ ही लंबे समय से रुकीं परीक्षाओं को कराकर नियुक्ति करनी चाहिए। - पियूष चंद।
बेरोजगारी से प्रदेश भर में लाखों युवा-युवतियां परेशान हैं। सरकार बेरोजगारी को दूर करने की बात सिर्फ कहती है और करती कुछ भी नहीं है। सरकार को बेरोजगारों का दर्द नहीं दिख रहा है। - गायत्री बिष्ट।
बेरोजगारी से तंग आ चुके युवा युवतियां आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। प्रतियोगी-परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा परेशान हैं। सरकार को शीघ्र रिक्त पदों पर विज्ञप्ति जारी कर नियुक्ति के प्रयास करने चाहिए। - अमन खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें