फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलनकारियों के उत्पीड़न का मामला उठाया

Fri, 20 Nov 2015 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति विजेंद्र जैन ने शुक्रवार को यहां ब्लॉक सभागार में लोगों को उनके अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी जगत मर्तोलिया ने गोरी में जून 2013 में बहे पुल का निर्माण अब तक न होने और पुल निर्माण की मांग करने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने का मामला उठाया। श्री मर्तोलिया ने कहा कि यह सरासर मानवाधिकारों का उल्लंघन है।
विज्ञापन

समाजसेवी गोकर्ण मर्तोलिया ने मुनस्यारी नगर के लिए 1971 में बनी पेयजल योजना की अब तक मरम्मत न होने का मुद्दा सामने रखा। पातो गांव के लोगों ने अब तक गांव में बिजली की सुविधा न होने और सड़क का निर्माण न होने का मामला रखा। आयोग के अध्यक्ष श्री जैन ने अधिकारियों से कहा कि वह जनता की समस्याओं को हल करने के लिए संवेदनशील रहें। उन्होंने बाल श्रम, बाल विवाह, बच्चों का अनैतिक रूप से व्यापार रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत बताई। इस मौके पर मानवाधिकार आयोग के सदस्य राजेश टंडन, निबंधक एसके गुप्ता, एसडीएम कौस्तुब मिश्रा, बीडीओ श्याम चंद, ब्लाक प्रमुख नरेंद्र रावत, चंद्र सिंह लसपाल, पूरन पांडे, देवेंद्र देवा समेत कई लोग थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें