बरेली से आई कब्बाल टीम कब्बाली प्रस्तुत करते हुए।
- फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। डीडीहाट महोत्सव में देर रात तक सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची रही। विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव में बरेली से आई कव्वाल टीम और नगर पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल की टीम ने खूब वाहवाही लूटी।
बुधवार देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत और भाजपा जिला महामंत्री महिमन कन्याल ने किया। इस दौरान बरेली से आई निजाम कव्वाल टीम ने ‘ओ मेरी जोहरा जबी, तुझे मालूम नहीं, तू अभी तक है हसीं और मैं जवां...’ की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान हारमोनी हिंदी बैंड हल्द्वानी की टीम ने हरीश भट्ट और हेमलता भट्ट के नेतृत्व में कई हिंदी गाने प्रस्तुत किए। पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल की टीम में मौजूद उनकी देवरानी अंजना भड़ और उमा दिगारी ने मधुबन में जो कन्हैया किसी के गाने में सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान विद्यासागर इंटर कॉलेज की टीम ने भी सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गिरिश चुफाल की सांस्कृतिक टीम ने भी कई सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बृहस्पतिवार को दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ मनोज साह ने किया। कुर्सी दौड़ में पिहू पंत को पहला स्थान मिला। बैडमिंटन में जगदीश और प्रदीप की टीम विजयी रही। शतरंज प्रतियोगिता में विद्यासागर पब्लिक स्कूल की टीम ने मुकाबला जीता। वहां सीओ डीडीहाट विनोद कुमार थापा, एनएस टोलिया, लोकेश भड़, अजीत डसीला, पंकज चुफाल, भूपेश टम्टा, दीपक कन्याल, कविंद्र शाही आदि थे।