फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाड़कंपाती ठंड में डीडीहाट जिले की मांग को आंदोलन में बैठे लोग

विज्ञापन
हाड़ कंपाती ठंड के बीच कंबल ओढ़कर आंदोलन में बैठे आंदोलनकारी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। इन दिनों रात और सुबह के समय तापमान शून्य के करीब और कभी-कभी तो शून्य से नीचे चला जा रहा है। इन सबके बावजूद डीडीहाट जिले की मांग को लेकर आंदोलित लोगों के इरादे मजबूत हैं और वह हाड़कंपाती ठंड में भी आंदोलन पर डटे हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक डीडीहाट जिला अस्तित्व में नहीं आ जाता आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विभिन्न क्षेेत्रों से आए लोगों ने रामलीला मैदान पहुंचकर जिले के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष कमला चुलकोटिया, छात्रसंघ अध्यक्ष मुनस्यारी पंकज खड़ायत, जिला सह संयोजक नवीन सिंह, नगर मंत्री डीडीहाट अभाविप खड़क सिंह बोरा, रुद्र राम ने भी मांग के समर्थन में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से डीडीहाट जिले को अस्तित्व में लाने की मांग की। शुक्रवार को सीएम के डीडीहाट दौरे को लेकर आंदोलनकारियों में बड़ी उम्मीद है। आंदोलन के संयोजक लवि कफलिया ने कहा कि अगर सीएम डीडीहाट नहीं आए तो सभी 20 आंदोलनकारी नंगे पैर पैदल चलकर सीएम से मिलने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें