फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग कार्यालय के सामने प्रदर्शन

Wed, 21 Jan 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन वर्ष पहले विण विकासखंड के दो स्कूलों में बिजली के कनेक्शन के लिए धनराशि जमा करने के बावजूद अब तक विभाग ने स्कूलों को बिजली नहीं दी है। इससे आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को बिजली विभाग के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि एक हफ्ते में स्कूलों को बिजली का कनेक्शन नहीं दिया तो विभाग के दफ्तर में तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय खतीगांव और सलकोट में बिजली का कनेक्शन लगाने के लिए पांच दिसंबर 2011 को तीन-तीन हजार रुपए जमा किए थे। तब से विभाग के किसी अधिकारी ने स्कूलों में बिजली का कनेक्शन देने के लिए सर्वे तक नहीं किया। एक ओर सभी स्कूलों में बिजली देने की बात की जा रही है दूसरी ओर दूरदराज के स्कूलों को इस सुविधा से वंचित रखा जा रहा है।
 विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी वीके बिष्ट ने कहा कि अब तक बिजली का कनेक्शन क्यों नहीं मिला इसकी जानकारी हासिल की जाएगी और जल्दी ही स्कूलों को बिजली दी जाएगी। प्रदर्शन गोविंद सिंह, राजेंद्र प्रसाद, राजेंद्र सिंह समेत क्षेत्र के तमाम लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें