पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में 18 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने 18 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर 27 सितंबर को पिथौरागढ़ नगर में जन आक्रोश रैली और पांच अक्तूबर को देहरादून में गर्जना रैली निकालने की चेतावनी दी है।
सोमवार को कलक्ट्रेट में एकत्र हुए कर्मचारियों ने 18 सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल करने, गोल्डन कार्ड की खामियां दूर करने सहित कई अन्य मांगों को लेकर वह प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि पूर्व में शासन स्तर पर हुए समझौते के बाद भी राज्य सरकार कार्मिकों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है।
संयोजक सचिव बिजेंद्र लुंठी ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर 27 सितंबर को नगर मुख्यालय में रैली और पांच अक्तूबर को देहरादून में गर्जना रैली निकालेंगे। वहां कैलाश पंत, चारु चंद्र पंत, चंद्र शेखर भट्ट, आरएस खनका, एमएल वर्मा, राजू राणा, वंदना भट्ट, हेमा बिष्ट आदि थे।