फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे सस्ता गल्ला विक्रेता राशन वितरण ठप

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में डीएसओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते सस्ता गल्ला विक्रेता। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट/पाटी/टनकपुर। गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय को मंजूरी मिले बगैर आंदोलन खत्म न करने का एलान किया। खाद्यान्न का उठान भी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

चंपावत में भरत राम, मोहन सिंह, नंदन तड़ागी, हीरा देवी, बाला दत्त जोशी, मीना देवी, डिकर देव जोशी आदि ने धरना दिया। पाटी में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष तेज सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में प्रदीप लडवाल, प्रताप सिंह, महेश सिंह, केदार सिंह, प्रकाश राम, पूरन सिंह, त्रिभुवन चंद्र आदि थे।
लोहाघाट में समिति के कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र के नेतृत्व में राजेंद्र फर्त्याल, चंद्रमोहन जोशी, विक्रम ढेक, हरीश पांडे, प्रदीप लडवाल, राम सिंह और बाराकोट में ब्लॉक अध्यक्ष हरीश तिवारी के नेतृत्व में सुनील वर्मा, बसंत सिंह, महा सिंह आदि ने प्रदर्शन किया। इधर जिला पूर्ति अधिकारी राजेंद्र उप्रेती ने बताया कि गल्ला विक्रेताओं से संवाद किया जा रहा है लेकिन बातचीत बेनतीजा रही।
विज्ञापन

टनकपुर में चर्चित शर्मा, चंद्रमोहन सिंह धानिक के नेतृत्व में अशोक कलखुड़िया, भुवन राम, ललित चंद, देवेंद्र सामंत, प्रेम चंद, सुग्रीव चंद, जगदीश जोशी, हीरा चंद आदि ने धरना-प्रदर्शन किया।
छठे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे सस्ता गल्ला विक्रेता
पिथौरागढ़। 30 हजार रुपये मानदेय देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। जिलेभर में गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल के कारण राशन वितरण का कार्य पूरी तरह से ठप है।
30 हजार रुपये मानदेय देने, स्टेशनरी, बिजली, पानी का खर्चा और कोरोना काल में बांटे निशुल्क राशन का भाड़ा देने की मांग के लिए जिले के सस्ता गल्ला विक्रेता एक अक्तूबर से हड़ताल पर हैं।
बुधवार को भी सोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के अध्यक्ष मनोज पांडेय और महामंत्री कैलाश जोशी के नेतृत्व में सभी गल्ला विक्रेताओं ने डीएसओ कार्यालय के बाहर धरना दिया। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

यदि शीघ्र मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जाती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहां कैलाश पुनेड़ा, हेमंत टोलिया, कैलाश जोशी, पूरन सिंह बसेड़ा, महिमन भट्ट, पीतांबर पांडेय आदि थे। गंगोलीहाट, डीडीहाट सहित जिले के सभी नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में भी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल से राशन वितरण ठप है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें