फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीना सीमा पर सेना को और अधिक मजबूत करने की तैयारी शुरू

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
पिथौरागढ़ (दीपक कापड़ी)। सीमा पर लगातार बढ़ रहीं चीन की गतिविधियों के बाद भारतीय सेना ने भी सीमा पर मुस्तैदी बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि भारतीय सेना चीन सीमा पर अपनी चौकसी को और अधिक मजबूत करने वाली है। धारचूला के गुंजी में सेना के उपयोग के लिए स्थानीय प्रशासन ने 11.350 एकड़ भूमि दे दी है। गुंजी में भूमि हस्तांतरण के बाद सेना ने कालापानी और नाभीढांग में भी भूमि मांगी है। मुनस्यारी में 66 एकड़ भूमि की मांग की गई है। प्रशासन ने भारतीय सेना का पत्र मिलने के बाद भूमि खोजने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 14 अगस्त 2021 को एसडीएम मुनस्यारी को सेना की ओर से एक पत्र मिला, जिसमें भारतीय सेना के उपयोग के लिए खलियाटॉप में 20 एकड़, बुगडियार में 20 एकड़, रिलकोट में पांच एकड़, मिलम में 15 एकड़, दुंग में छह एकड़ जमीन की मांग की गई है। चीन सीमा पर गुंजी मनीला में 11.350 एकड़ भूमि सेना को दे दी गई है।
सेना ने स्थानीय प्रशासन से कालापानी और गुंजी में जमीन की मांग की है। सेना के आग्रह के बाद स्थानीय प्रशासन ने उच्च स्तर पर प्रस्ताव भेजा है। भारतीय सेना के इस पत्र के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि सीमा क्षेत्र में अपनी छावनी या चौकियों को विकसित करना चाह रही है। अभी तक इस सीमा की देखरेख का जिम्मा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के पास है। चीन से तनातनी के बाद सेना के जवानों को भी अग्रिम चौकियों में तैनात किया जा चुका है। चीन सीमा पर हुई घटना के बाद भारतीय सेना की आवाजाही इस सीमा पर बढ़ गई है।
विज्ञापन

मुनस्यारी के बलाती फार्म में सेना ने तैयार की अस्थायी पोस्ट
पिथौरागढ़। मुनस्यारी के बलाती फार्म में सेना ने अस्थायी पोस्ट का निर्माण किया है। भारतीय सीमा के पत्र के बाद सीमा क्षेत्र में हलचल है। गुंजी में सेना के उपयोग के लिए भूमि हस्तांतरण की खबर के बाद गुंजी के ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर इसका विरोध किया है। उनका कहना है कि जिस भूमि को सेना को दिया जाना प्रस्तावित है, उस भूमि पर उनके गोचर पनघट हैं। भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई होने के बाद सीमांत के ग्रामीणों के पास जमीन खत्म हो जाएगी। एसडीएम धारचूला का कहना है कि ग्रामीणों की आपत्ति के बाद सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
चीन के साथ नेपाल ने भी बढ़ाई हैं सैन्य गतिविधियां
पिथौरागढ़। चीन के साथ नेपाल ने भी सीमा पर सैन्य गतिविधियां बढ़ाईं हैं। नेपाल भी भारतीय सेना पास अस्थायी चेकपोस्ट के निर्माण के साथ पहले की तुलना में ज्यादा गश्त कर रहा है। वहीं चीन भी अधिकृत तिब्बत में सेना का बेस बना रहा है, जहां पर वह रॉकेट लांचर और लड़ाकू विमानों को तैनात कर रहा है।
सेना ने कुछ भूमि मांगी है। कालापानी और नाभीढांग का प्रस्ताव उच्च स्तर पर भेजा है। जैसा निर्देश मिलेगा, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मुनस्यारी तहसील की जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है। - डॉ. आशीष चौहान, डीएम पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें